news-details

कोरी समाज के पीड़ित परिवारों को न्याय दे सरकार: नागेश्वर

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अयोध्या। पिछले एक महीने में कासगंज, सुल्तानपुर और बांदा में कोरी समाज के लोगों के अपहरण और हत्या की घटनाओं पर इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी ने नाराजगी जताई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर नाथ कोरी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सभी मामलों में दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को न्याय व सुरक्षा देने की मांग की। उन्होंने पवन कोरी, राम बरन कोरी और श्याम सुंदर कोरी समेत अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को अब तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो पार्टी आंदोलन करेगी।