news-details

कुर्सी का रौब छोड़ चाय की कमान संभाली

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का कानपुर में अलग अंदाज देखने को मिला। मॉर्निंग वॉक के दौरान चकेरी स्थित काली बाड़ी मंदिर के पास ‘टेक्निकल चाय वाला’ दुकान पर रुके महाना ने खुद चाय बनाई और कार्यकर्ताओं के साथ आसपास मौजूद लोगों को भी पिलाई। इस दौरान उन्होंने महिला दुकानदार सुशीला गुप्ता के पैर छूकर उनका सम्मान किया।जानकारी के मुताबिक, सुशीला गुप्ता दुकान पर चाय बना रही थीं। महाना ने उनसे पूछा कि क्या वह खुद चाय बना सकते हैं। अनुमति मिलने के बाद उन्होंने चाय तैयार की, छानी और साथ आए कार्यकर्ताओं को परोसी। महिला दुकानदार ने जब उनके पैर छूने पर आपत्ति जताई तो महाना ने कहा, “आप हमारी बहन हैं।”इस घटनाक्रम को देखकर दुकान के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 23 अक्टूबर का है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।सतीश महाना कानपुर से आठ बार विधायक चुने जा चुके हैं। चाय बनाते और महिला दुकानदार के प्रति सम्मान जताते विधानसभा अध्यक्ष का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।