news-details

कार की टक्कर से ऑटो पलटा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर बिधनू थाना क्षेत्र के औंधा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में घाटमपुर के कुष्मांडा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे 2 साल के मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार जरौली निवासी ऑटो चालक आशीष पांच सवारियों को लेकर कुष्मांडा मंदिर गया था। सोमवार दोपहर वापसी के दौरान औंधा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया।हादसे में प्रथम पांडेय (2), किरन पांडेय और राधा पांडेय घायल हो गईं। किरन के सिर और राधा के पैर में चोट आई है। ऑटो चालक सुरक्षित रहा।घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।