
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर/अमेठी। आस्था हॉस्पिटल के प्रबंधक और वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केसी त्रिपाठी का लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से चिकित्सा जगत और भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. त्रिपाठी लंबे समय से चिकित्सा सेवाओं के साथ भाजपा की सांगठनिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। उन्होंने हजारों मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह, डॉ. अमीता सिंह, एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल सहित चिकित्सकों और भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने उनके निधन को चिकित्सा जगत की अपूरणीय क्षति बताया।