news-details

कार्डियोलॉजी में फिर खुलेगा जन औषधि केंद्र

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी) में पिछले एक साल से बंद पड़ा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जुलाई के पहले सप्ताह में दोबारा शुरू होगा। इमरजेंसी के पास खुलने वाले केंद्र से ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को कम कीमत पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध होंगी।टेंडर प्रक्रिया में संस्थान का नाम शामिल न होने के कारण केंद्र का संचालन बंद हो गया था, जिससे मरीजों को बाहर की मेडिकल दुकानों से महंगी ब्रांडेड दवाएं खरीदनी पड़ रही थीं। अब नई टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र शुरू करने की तैयारी कर ली गई है।संस्थान के निदेशक प्रो. राकेश वर्मा ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी के सभी डॉक्टरों के कमरों के बाहर जन औषधि केंद्र पर उपलब्ध दवाओं की सूची भी लगाई जाएगी, ताकि डॉक्टर उसी के अनुसार जेनेरिक दवाएं लिख सकें और मरीजों को सस्ती दवाएं आसानी से मिल सकें।