news-details

कार्डियोलॉजी की बड़ी उपलब्धि

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कार्डियोलॉजी संस्थान ने रूमेटिक हार्ट डिजीज के इलाज में नई उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने 'LA and RA Reduction' तकनीक को नियमित रूप से अपनाते हुए अब तक 100 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया है। निदेशक डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि इस तकनीक में वाल्व रिप्लेसमेंट के साथ दिल के बढ़े हुए दोनों हिस्सों (LA और RA) का आकार भी ऑपरेशन के जरिए कम किया जाता है। इससे मरीजों की रिकवरी पहले की तुलना में अधिक तेज और बेहतर हो रही है। जरूरत पड़ने पर मरीजों का 'मेज़ ऑपरेशन' भी साथ में किया जा रहा है, जिससे दिल की धड़कन सामान्य होने में मदद मिलती है। संस्थान का दावा है कि यह तकनीक भविष्य में हृदय रोगियों के इलाज में महत्वपूर्ण साबित होगी।