
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का जिले के सभी बूथों पर उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ श्रवण किया गया। कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम को सुनते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बताया।जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कल्याणपुर विधानसभा के गीतानगर मंडल स्थित बूथ संख्या 194पर कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' सुनी। वहीं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कौशलपुरी मंडल के बूथ संख्या 223 पर उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, युवा शक्ति और विकसित भारत के संकल्प जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के पश्चात भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने, समाज को जोड़ने और जनभागीदारी को सशक्त बनाने का राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

हर वर्ग को जोड़ रहा कार्यक्रम:प्रकाश पाल
भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जूही मंडल स्थित बूथ संख्या-350 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम से पहले जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह मौजूद रहे।प्रकाश पाल ने कहा कि 'मन की बात' समाज के हर वर्ग को राष्ट्रहित से जोड़ने का माध्यम बन चुका है। वहीं शिवराम सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत कर रहा है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।