news-details

कानपुर देहात में बदला मौसम, आंधी-बारिश के बाद फिर बढ़ी उमस और गर्मी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बुधवार देर रात तेज आंधी और गुरुवार सुबह हल्की बारिश ने कुछ समय के लिए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। सुबह होते ही तेज धूप और उमस ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी।जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 2 बजे तेज आंधी चली, जिसके बाद सुबह लगभग 5 बजे हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को राहत महसूस हुई, लेकिन कुछ ही घंटों में हालात फिर बदल गए। सुबह करीब 10 बजे बादल छंटते ही तेज धूप निकल आई और उमस बढ़ने लगी।दोपहर तक स्थिति ऐसी हो गई कि लू जैसे हालात महसूस किए जाने लगे। मौसम में यह उतार-चढ़ाव लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।मौसम विभाग लगातार आंधी और बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है, लेकिन जिले के कई इलाकों में अपेक्षित बारिश नहीं हो पा रही है। इससे गर्मी से स्थायी राहत नहीं मिल रही है।भीषण गर्मी का असर किसानों और आम लोगों दोनों पर साफ दिखाई दे रहा है। किसान तेज धूप में खेतों में काम करने को मजबूर हैं, जबकि बाजारों में दोपहर के समय भीड़ कम देखी जा रही है।अब लोग लगातार बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उमस और गर्मी से राहत मिल सके।