news-details

कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता मेट्रो के लिए अंतिम जांच शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो सेवा शुरू होने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यात्री सेवाएं शुरू करने से पहले मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (CMRS) की पांच सदस्यीय टीम नए सेक्शन का सघन निरीक्षण कर रही है। रविवार को टीम ने नौबस्ता स्टेशन से जांच शुरू की और पूरे रूट के स्टेशनों, ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पूरे कॉरिडोर पर हाई-स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा।टीम ने नए सेक्शन में आने वाले सात स्टेशनों नौबस्ता, झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार और बौद्ध नगर की सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान एंट्री-एग्जिट पॉइंट, लिफ्ट, एस्केलेटर, अग्निशमन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की जांच की गई।हाई-स्पीड ट्रायल में ट्रैक, ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन, सिग्नलिंग और संचार प्रणाली की कार्यक्षमता जांची जाएगी। तीन दिवसीय निरीक्षण के बाद सीएमआरएस अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा।मेट्रो अधिकारियों के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है। मंजूरी के बाद कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक यात्री सेवाएं शुरू की जा सकेंगी।पूरे कॉरिडोर के शुरू होने के बाद आईआईटी से नौबस्ता तक करीब 23.5 किलोमीटर का सफर लगभग 40 मिनट में पूरा होगा। इससे शहर के दक्षिणी हिस्से के लोगों को जाम से राहत मिलेगी और तेज परिवहन सुविधा मिलेगी।