news-details

कानपुर प्राणी उद्यान में बब्बर शेर की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर प्राणी उद्यान में बुधवार को एक बब्बर शेर की मौत हो गई। शेर की अचानक तबीयत बिगड़ने से चिड़ियाघर प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में उसके फेफड़ों में ट्यूमर होने की आशंका जताई गई है। प्राणी उद्यान प्रशासन के अनुसार शेर ने मंगलवार से खाना नहीं खाया था। बुधवार सुबह उसकी हालत और बिगड़ गई तथा उसे खून की उल्टी हुई। इसके कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। शेर की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही थी, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।मौत के बाद प्राणी उद्यान के तीन चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक जांच में फेफड़ों में ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी की संभावना सामने आई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।प्रशासन ने शेर का बिसरा सुरक्षित कर भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा।प्राणी उद्यान प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शेर की मौत से चिड़ियाघर के कर्मचारियों और वन्यजीव प्रेमियों में शोक का माहौल है।