news-details

कानपुर में सिटी हेल्थ एक्शन प्लान पर मंथन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। स्वस्थ और रोगमुक्त शहर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला प्रशासन और John Snow India (JSI) के सहयोग से ‘सिटी हेल्थ एक्शन प्लान’ (CHAP) के तहत विशेष को-क्रिएशन वर्कशॉप आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना और प्रभावी हेल्थ मॉडल तैयार करना है।योजना को वार्ड स्तर पर लागू किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि खराब प्रदर्शन वाले वार्डों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी विभागों के सामंजस्य के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, स्थानीय निकाय, बेसिक शिक्षा विभाग, आईसीडीएस और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जमीनी स्तर के कर्मचारियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक ने स्वास्थ्य योजनाओं और गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योजना के तहत तय संकेतकों की नियमित निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सभी जोनल अधिकारियों और अन्य विभागों के सहयोग से इस योजना को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। खराब प्रदर्शन वाले क्षेत्रों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई भी की जाएगी।मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने विभागीय समन्वय और जरूरी सुधारों पर सुझाव दिए। अधिकारियों ने बताया कि सभी विभागों से नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे, जो तय समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा कराएंगे।

खराब प्रदर्शन पर तय होगी जवाबदेही
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ‘सिटी हेल्थ एक्शन प्लान’ को लागू करने में नगर निगम के सभी जोनल अधिकारियों और अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत तय किए गए संकेतकों की नियमित निगरानी की जाएगी।डीएम ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले वार्डों और जोन को सम्मानित किया जाएगा, जबकि खराब प्रदर्शन वाले क्षेत्रों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई भी की जाएगी।