
नगर निगम ने सड़क पर पानी का छिड़काव करवाया, अगले 3 दिन चलेगी लू
पारदर्शी न्यूज कानपुर। कानपुर शहर में सुबह से तेज धूप निकली हुई है। आसमान साफ है। सूरज के सख्त तेवर सुबह से ही झुलसाने लगे हैं। गर्मी से बचाव के लिए नगर निगम की ओर से वाटर स्प्रिंकलर से सड़कों पर छिड़काव कराया जा रहा है। तापमान 40 डिग्री जाने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि दिन में लू चलेगी।
दिन भर सड़कों पर निकलने वाले लोग चेहरे को कपड़े, गमछे और अंगौछे से ढककर चलते नजर आए। तेज धूप का असर इतना ज्यादा रहा कि खड़ी गाड़ियों की सीटें भी तपने लगीं और लोगों को बैठने से पहले उन पर पानी डालकर ठंडा करना पड़ा। आने वाले तीन दिनों में लू चलने की संभावना है।
भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से शहर की प्रमुख सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर चलवाए गए। सड़कों पर पानी के छिड़काव से कुछ देर के लिए लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन तपिश ने फिर मुश्किल बढ़ा दीसीएसए के वेदर स्टेशन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में भी गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी और उमस ने परेशानी बढ़ाए रखी।मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगा व लू चल सकती है। तापमान भी बढ़ेगी। डब्ल्यूडी पहाड़ों के ऊपर आने पर शाम के समय बादल छा सकते हैं।