news-details

कानपुर में खाद्य पदार्थों की जांच तेज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए हैं। 11 जून से 12 जून तक चलाए गए अभियान के दौरान कुल 31 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।अभियान के तहत लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर, सौंफ, चाट मसाला, सीजनिंग और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने पनकी, दादा नगर, चकेरी, मेघना, बगाही बाजार, किदवई नगर, यशोदा नगर और अन्य क्षेत्रों से लिए गए।खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान विभाग ने परेड क्षेत्र स्थित एक परिसर से लगभग 398 किलोग्राम संदिग्ध हल्दी पाउडर भी बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.19 लाख रुपये बताई गई है। बरामद सामग्री को सीज कर उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया है।अधिकारियों का कहना है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।