news-details

कानपुर में गर्मी का कहर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जून की गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार सुबह से तेज धूप और उमस के चलते लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक अगले 24 घंटे में तेज धूप और लू का असर बना रह सकता है। तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि नमी के कारण कुछ स्थानों पर बादल छाने और हल्की बारिश हो सकती है।तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग गर्मी से बचने के लिए चेहरे ढककर निकलते नजर आए। रात में भी उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है। फिलहाल गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार कम हैं।