news-details

कानपुर में बदला मौसम का मिजाज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शहर में मंगलवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और करीब साढ़े 8 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मानसून के सक्रिय होने और बारिश की संभावना जताई है।इससे पहले सोमवार को तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे। गर्मी से राहत दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से प्रमुख सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर चलाए गए। तेज गर्मी के चलते लोग चेहरे को कपड़े से ढककर बाहर निकलते नजर आए।मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री तक कमी दर्ज की जा सकती है।मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को शहर का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।तेज धूप और उमस के कारण दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोगों को पंखे और कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही थी। विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के सक्रिय होने के बाद बुधवार से अच्छी बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।