news-details

कानपुर के तीन उद्यमियों को फिर मिली जिम्मेदारी

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने वर्ष 2026-27 के लिए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें कानपुर के जय हेमराजानी और संजय जैन को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा अनूप गुप्ता को दोबारा राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। जय हेमराजानी आईआईए कानपुर चैप्टर के अध्यक्ष सहित संस्था के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए लंबे समय से संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं संजय जैन भी कानपुर चैप्टर में कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाने के साथ पहले राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। अनूप गुप्ता भी कानपुर चैप्टर और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।तीनों पदाधिकारियों के पुनर्नियुक्त होने पर आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण खेत्रपाल, सुनील वैश्य, आलोक अग्रवाल, दिनेश बरासिया, आर.के. अग्रवाल, नवीन खन्ना, हर्षल अग्रवाल, विक्रांत अग्रवाल, विशाल नड्डा, पी.सी. कुरेले, मनमोहन राजपाल, सुरेश गुरनानी, ममता शुक्ला समेत बड़ी संख्या में उद्यमियों ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन उद्योग जगत के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करता रहेगा।