news-details

कानपुर की सड़कों पर सियासी घमासान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। बारिश के बाद शहर की बदहाल सड़कों, गड्ढों और जलभराव को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। सपा और कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन कर नगर निगम और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। नेताओं ने सड़क के गड्ढों और पानी में उतरकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।सपा प्रदेश सचिव आशीष चौबे ने नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर में सड़कें कम और गड्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जलभराव और खराब सड़कों के कारण लोगों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सड़क निर्माण और मरम्मत में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जनता के टैक्स के पैसे का हिसाब मांगा।कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने भी शहर की सड़कों की स्थिति पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि कई इलाकों में गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने दावा किया कि गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन सवार हादसों का शिकार हो रहे हैं।विपक्षी नेताओं ने स्मार्ट सिटी के दावों पर भी सवाल उठाए और कहा कि बारिश के बाद शहर की वास्तविक स्थिति सामने आ गई है। हालांकि नेताओं द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर संबंधित विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या दूर करने, सड़कों की मरम्मत कराने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की।