news-details

कानपुर होकर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

 गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इससे नियमित ट्रेनों में हो रही भीड़ से राहत मिलने की उम्मीद है।उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अमित मालवीय के अनुसार, ट्रेन संख्या 02417/02418 सुवेदारगंज-दादरी समर स्पेशल 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सुवेदारगंज से और 23 अप्रैल से 1 मई तक दादरी से रोजाना चलाई जा रही है।यह ट्रेन रात 8:05 बजे सुवेदारगंज से चलकर रात 11:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 5 मिनट के ठहराव के बाद आगे रवाना होकर सुबह करीब 5:15 बजे दादरी पहुंचेगी।रेलवे के मुताबिक, इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को सफर में सुविधा मिलेगी। जरूरत पड़ने पर आगे और भी विशेष ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले समय-सारणी की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।