
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी एयरपोर्ट पर नाइट फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। 26 जून की रात गर्ग एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन के ट्विन इंजन विमान की लैंडिंग के बाद इंजन बंद होने से पहले ही प्रशिक्षु पायलट विमान से उतर गई और घूम रहे प्रोपेलर की चपेट में आ गई। हादसे में प्रशिक्षु पायलट की पीठ पर गंभीर चोटें आईं। एयरपोर्ट कर्मचारियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने तक संबंधित फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को फ्लाइंग ड्यूटी से हटा दिया गया है, जबकि हादसे में शामिल विमान के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है।प्रारंभिक जांच में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है। DGCA की रिपोर्ट के बाद जिम्मेदारी तय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।