news-details

कानपुर एजुकेशन कमेटी का शुभारंभ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। ‘मुस्कुराए कानपुर’ के तत्वावधान में आवास विकास स्थित एक होटल में कानपुर एजुकेशन कमेटी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी ब्रांड एंबेसडर एवं शिक्षाविद डॉ. सिधांशु राय सहित कई शिक्षाविद और विशेषज्ञ उपस्थित रहे।कमेटी में प्राथमिक से लेकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा क्षेत्र के 21 विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, रोजगारपरक और विद्यार्थियों के लिए संतुलित बनाना है।संस्थापक डॉ. सिधांशु राय ने कहा कि शिक्षा किसी भी शहर के विकास की नींव होती है और यह कमेटी ‘कानपुर मॉडल’ तैयार करेगी। समन्वयक डॉ. आर.सी. शर्मा ने बताया कि कमेटी का फोकस रोजगार, अफोर्डेबल फीस और अभिभावकों की संतुष्टि पर रहेगा।अन्य सदस्यों ने भी इसे शहर की शिक्षा व्यवस्था सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।