news-details

किन्नरों के दो गुटों में वर्चस्व की जंग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ झांसी
शुक्रवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सड़क पर आ गई। पांच टोलियों के किन्नरों ने विरोधी गुट पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए पहले नवाबाद थाने के बाहर प्रदर्शन किया, फिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। किन्नरों ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया और मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी।किन्नर गुरु बबली नायक के नेतृत्व में पहुंचे किन्नरों ने आरोप लगाया कि वे एक शादी समारोह में बधाई मांगने गए थे, तभी विरोधी गुट के लोग बाउंसरों के साथ पहुंचे और हॉकी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा।वहीं एक अन्य घटना में किन्नर आइना ने आरोप लगाया कि रक्सा थाना क्षेत्र में उन्हें घेरकर तमंचा तानकर जान से मारने की कोशिश की गई।किन्नरों का कहना है कि शहर को बधाई मांगने के लिए पहले से अलग-अलग क्षेत्रों में बांटा गया है, लेकिन एक गुट पूरे शहर पर कब्जा करना चाहता है और अन्य टोलियों को काम नहीं करने दे रहा।किन्नर गुरुओं ने आरोप लगाया कि गुंडई के दम पर उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है और अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।