
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। संग्रामपुर के कैंथोला में सोमवार को बसपा की बैठक आयोजित हुई। विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध ने सेक्टर और बूथ कमेटियों का पुनर्गठन कराया। गुलशन कुमार को सेक्टर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया और उन्हें बसपा के कार्यों को ईमानदारी व निष्ठा से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। शमशेर बौद्ध ने बसपा की रीति-नीति और मायावती के मुख्यमंत्री कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज और सर्वसमाज का विकास सुनिश्चित करने के लिए मायावती का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनना समय की जरूरत है। बैठक में सुरेन्द्र कुमार, कुलदीप कुमार, राधेश्याम, अर्जुन, अल्पना बौद्ध, नंद लाल, मंजीत सिंह, राम लखन, आशा, राजकली व कंचन मौजूद रहे।