news-details

काम के दौरान करंट से मौत

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ | उन्नाव। दही थाना क्षेत्र स्थित एलाइड लेदर फिनिशर कंपनी में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 52 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान ओम प्रकाश पुत्र बाबूलाल, निवासी दरियाई खेड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश कंपनी में लेदर बनाने वाले ढोल का चेज़ोवर चालू कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।हादसा होते ही साथ काम कर रहे कर्मचारी उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और विद्युत उपकरण में क्या खराबी थी, इसकी जांच की जा रही है।घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।