news-details

कालपी बार अध्यक्ष को श्रद्धांजलि

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। कचहरी परिसर स्थित अंबेडकर द्वार पर अधिवक्ताओं ने कालपी बार अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।बार काउंसिल चुनाव में प्रत्याशी रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राम गौतम ने कहा कि गयादीन अहिरवार कालपी बार के अध्यक्ष होने के साथ दीवानी के प्रतिष्ठित अधिवक्ता थे और कई बार बार अध्यक्ष रह चुके थे। उन्होंने उनके अपहरण के बाद निर्मम हत्या की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा दिवंगत अधिवक्ता के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण फाइटर ने कहा कि अधिवक्ता की हत्या पूरे अधिवक्ता समाज की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।श्रद्धांजलि सभा में पं. रवीन्द्र शर्मा, पंकज गौतम, बुद्ध सिंह, देवेंद्र शर्मा, पूजा गुप्ता, आनंद गौतम, सतेंद्र राय, उत्तम गुप्ता, अजय द्विवेदी, रियाजुर रहमान, धर्मेंद्र भट्ट, आदित्य, साजिद खान और वीर जोशी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।