
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। नगर स्थित काली माता मंदिर परिसर में मंगलवार की शाम भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमेठी के उप जिलाधिकारी पंकज मिश्रा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी पंकज मिश्रा ने मां काली एवं भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर में प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं से भी संवाद किया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं।भंडारे में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के जिला संवाददाता तारकेश्वर मिश्रा, व्यापारी नेता हरिशंकर जायसवाल, अनिल पाल, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।