news-details

कालिकन धाम में मनाई गई अहिल्याबाई होलकर जयंती

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS संग्रामपुर/अमेठी।  रविवार को कालिकन धाम में  लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश मसाला ने प्रतिभाग किया।  कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, आदर्शों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए योAर बनाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाओं का स्मरण किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन स्थल पर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, धार्मिक गुरू, व्यापारी वर्ग के लोग तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।