news-details

कुलाबा समिति की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शारदा सहायक खंड-45 के अंतर्गत आने वाले सभी निर्वाचन क्षेत्रों की कुलाबा समिति की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहभागी सिंचाई प्रबंधन नियमावली-2010 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक संशोधनों को शामिल करते हुए मतदाता सूची तैयार की गई है।प्रकाशित निर्वाचक नामावली की एक प्रति अधिशासी अभियंता कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। संबंधित मतदाता और इच्छुक व्यक्ति कार्यालय समय में पहुंचकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं। अधिकारियों ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम प्रकाशित नामावली में अपना नाम और संबंधित विवरण देख लें तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि कुलाबा समिति के निर्वाचन से संबंधित सभी कार्यवाही निर्धारित नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पूरी की जा रही है। मतदाताओं से समय रहते निर्वाचक नामावली का निरीक्षण करने की अपील की गई है।