news-details

कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े प्रवक्ता विजेता दहिया की कहानी चर्चा में

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है, और इसके साथ ही इसके प्रवक्ता विजेता दहिया का जीवन और करियर भी सुर्खियों में है। विजेता CJP की कोर टीम के तीन प्रवक्ताओं में से एक हैं।सोनीपत के रहने वाले विजेता दहिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई वहीं से की और बाद में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से बीटेक (प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका चयन रैनबैक्सी लैब में हुआ, लेकिन उनका रुझान हमेशा क्रिएटिव फील्ड की ओर रहा।इसके बाद उन्होंने UPSC CGL परीक्षा पास कर 2012 में विदेश मंत्रालय में नौकरी शुरू की और करीब तीन साल तक सेवाएं दीं। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर फिल्ममेकिंग, लेखन और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन की दिशा में कदम बढ़ाया।विजेता दहिया ने हरियाणवी फिल्मों और वेब सीरीज पर भी काम किया है। उनकी प्रमुख प्रोजेक्ट्स ‘दरारें’ और ‘ओपरी-पराई’ रहे, जिन्हें दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और एक वेब सीरीज को फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड भी मिला।इसके अलावा, उन्होंने यूट्यूबर ध्रुव राठी के साथ करीब पांच साल तक रिसर्चर और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में काम किया। वह अब तक दो किताबें लिख चुके हैं और एक तीसरी किताब ‘जाति एक ब्राह्मणवादी कल्पना है’ पर काम कर रहे हैं।कॉकरोच मूवमेंट से जुड़ने के बारे में उनका कहना है कि यह कोई नौकरी नहीं बल्कि एक सामाजिक अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को लोकतंत्र में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उनके अनुसार, यह पहल लोगों को अपने प्रतिनिधियों से सवाल पूछने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम करती है।विजेता दहिया का कहना है कि उन्होंने इस अभियान से जुड़ने के लिए कोई पैसा नहीं लिया और वे इसे एक सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं।