news-details

काकोरी में छत के रास्ते घर में चोरी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। काकोरी क्षेत्र के ग्राम बहरु में सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह गृहस्वामी के जागने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित लवकुश के अनुसार चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी में रखी नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में सोने की अंगूठी, तीन सोने की बालियां, तीन जोड़ी झुमके, दो चांदी के सिक्के, एक जोड़ी पायल और करीब 50 हजार रुपये नकद शामिल हैं।घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने काकोरी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।