news-details

कागज़ों से निकलकर धरातल पर काम कब शुरू होगा?

You can share this post!

कानपुर। जरीब चौकी एलिवेटेड पुल के भूमिपूजन को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन फिलहाल स्थल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जारी रहने की बात कही जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम की शुरुआत का इंतजार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परियोजना कानपुर की यातायात व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसके बनने से जरीब चौकी क्षेत्र में जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य जल्द ही गति पकड़ेगा और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, एलिवेटेड पुल परियोजना एक बड़ी आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) योजना है, जिसके तहत तकनीकी सर्वे, डिजाइन और प्रारंभिक व्यवस्थाओं का कार्य अभी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि औपचारिकताओं के पूरा होते ही साइट पर निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि परियोजना में तेजी लाई जाए, ताकि लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिल सके और शहर के विकास को नई दिशा मिले। लोगों ने यह भी उम्मीद जताई है कि यह परियोजना समय पर पूरी होकर कानपुर के यातायात ढांचे को मजबूत बनाएगी।

 

फीता काटने की परंपरा
स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब मौके पर ग्राउंड लेवल पर कोई कार्य शुरू ही नहीं होना था, तो पहले ही दिन पूरा ट्रैफिक रोककर उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित करने से क्या हासिल हुआ। लोगों का यह भी कहना है कि इस तरह की “फीता काटने की परंपरा” और केवल वाहवाही लेने की आदत ने शहर के वास्तविक विकास को प्रभावित किया है।