news-details

कंगना रनौत के खिलाफ आगरा कोर्ट में आज सुनवाई

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में आज भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ किसानों के अपमान और राजद्रोह से जुड़े मामले में सुनवाई होगी। विशेष न्यायाधीश अनुज कुमार सिंह की अदालत में दोनों पक्षों की बहस सुनी जाएगी। वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से दायर परिवाद में आरोप लगाया गया है कि किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयानों से किसानों की भावनाएं आहत हुईं और समाज में वैमनस्य फैलाने की स्थिति बनी। मामले में राजद्रोह समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है।मामला किसान आंदोलन के दौरान और उसके बाद दिए गए कथित विवादित बयानों से जुड़ा है। शिकायत में कहा गया है कि नवंबर 2021 में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आंदोलनकारी किसानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वहीं अगस्त 2024 में उन्होंने बयान दिया था कि यदि केंद्र सरकार ने सख्ती नहीं दिखाई होती तो किसान आंदोलन के दौरान “बांग्लादेश जैसे हालात” बन सकते थे। इससे पहले अदालत ने दोनों पक्षों को अतिरिक्त दस्तावेज पेश करने का अवसर देते हुए आज की तारीख बहस के लिए तय की थी। अब अदालत में दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे।