
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर । बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी के विरोध में उ.प्र कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर 'सद्बुद्धि पदयात्रा' जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से निकलकर डाकखाना चौराहा,कलेक्ट्रेट चौराहा,दीवानी चौराहा होते हुए सीताकुंड घाट पर स्थित मंदिर पर समाप्त हुई जिसमें हम सभी कांग्रेस जन शामिल रहे।