news-details

कांग्रेस का प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व पवन गुप्ता ने किया। कांग्रेस ने महोबा में नीट की तैयारी कर रही दलित छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता और नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।पवन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक हैं और कांग्रेस पीड़िता को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखेगी।