news-details

कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने सरकार की नीतियों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश आर्थिक संकट, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और बढ़ती महंगाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय “आपदा में अवसर” की नीति पर काम कर रही है।कुशवाहा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है, जबकि अपने नेताओं और उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजपा जनप्रतिनिधियों की संपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई तथ्य सामने आ सकते हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेपर लीक का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होना भ्रष्टाचार का प्रमाण है, जिससे मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।उन्होंने नीट परीक्षा का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्षों तक तैयारी करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। साथ ही परीक्षा कराने वाली एजेंसियों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।कुशवाहा ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है, जबकि प्रभावशाली वर्ग को छूट मिल रही है।