
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर स्थित एक बाउली के कुएं में शुक्रवार को अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला।प्रारंभिक जांच में मृतका की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों को सूचना देने के साथ सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।