
पारदर्शी विकाश न्यूज़ कानपुर
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा जमीन पर विकसित अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान अर्धनिर्मित निर्माण, बाउंड्रीवाल, सड़क, कार्यालय और बिजली के खंभे समेत कई अवैध ढांचे जेसीबी की मदद से हटाए गए।प्रवर्तन जोन-3 में विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन जेसीबी मशीनों के साथ केडीए टीम और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त किया गया।अधिकारियों के अनुसार ग्राम न्यौरी के पास चौधरी गार्डन क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी, जिसमें अजय यादव, भूरा, जैनेन्द्र, मिथुन सिंह और अन्य लोगों की भूमिका सामने आई है।केडीए ने बताया कि क्षेत्र में अन्य अवैध निर्माण भी चिन्हित किए गए हैं, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना स्वीकृत नक्शे और लेआउट वाली योजनाओं में निवेश न करें।