news-details

केडीए की बुलडोजर कार्रवाई का किसानों ने किया विरोध

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में विकास प्राधिकरण की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर कई अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।कार्रवाई के दौरान किसानों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिला है और उनकी समस्याओं का समाधान किए बिना बेदखली की जा रही है। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर कार्रवाई रोकने की मांग की।स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुछ महिलाएं पेट्रोल से भरी बोतलें लेकर आत्मदाह की चेतावनी देते हुए मौके पर पहुंच गईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर महिलाओं को शांत कराया और किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया।अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में रखा गया। बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। कई घंटे चली कार्रवाई में अस्थायी और स्थायी अवैध निर्माण हटाए गए।विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है।