
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने जोन-4 क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सनिगवां स्थित आदर्श विहार सोसाइटी में करीब 31 बीघे में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।अभियान के दौरान सड़क, नाली, बाउंड्रीवाल, बिजली पोल, एंट्री गेट और निर्माणाधीन ढांचों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सोसाइटी का कार्यालय भी ध्वस्त कर दिया गया।अधिकारियों के अनुसार बिना नक्शा स्वीकृति के अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इसी तरह अहिरवां और नगवां क्षेत्र में 71.5 बीघे में चल रही चार अन्य प्लॉटिंग को भी चिन्हित कर नोटिस जारी किया गया है।केडीए ने स्पष्ट किया है कि तय समय में जवाब न मिलने पर आगे सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि प्लॉट खरीदने से पहले मानचित्र स्वीकृति की जांच जरूर करें।