news-details

कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की किल्लत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। सोमवार सुबह कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठाकुरगंज और पुराने शहर के कुछ इलाकों में पंपकर्मियों ने स्टॉक खत्म होने की बात कहकर ग्राहकों को वापस लौटा दिया। इसके बाद कई पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई। कोनेश्वर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए लंबी कतारें लग गईं, क्योंकि आसपास के कुछ पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं था। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ा, स्थिति सामान्य होती दिखी। प्रशासन और पंप संचालकों ने स्पष्ट किया कि शहर में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और किसी तरह की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। पंप संचालकों के अनुसार, कुछ स्थानों पर सप्लाई में अस्थायी देरी या तकनीकी कारणों से थोड़ी दिक्कत आई थी, जिसके चलते कुछ समय के लिए पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो सका। बाद में आपूर्ति सामान्य कर दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने लखनऊ में समय-समय पर इस तरह की स्थिति देखने को मिलती है, जिससे सुबह के समय दिक्कत बढ़ जाती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करें। अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है।