
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। छात्रों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने जिले के सभी कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिले में पंजीकृत 196 कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं और निर्धारित मानकों का सत्यापन किया जाएगा।अभियान के तहत फायर एनओसी, अग्निशमन उपकरणों की स्थिति, आपातकालीन निकास, भवन सुरक्षा और विद्युत लोड की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कोचिंग स्टाफ को आपदा प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण मिला है या नहीं।जिलाधिकारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में एसी के बढ़ते उपयोग से ओवरलोडिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए बिजली व्यवस्था की भी विशेष जांच की जा रही है।