news-details

कोचिंग संस्थानों को 30 दिन की राहत देने की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शहर के कोचिंग संस्थानों पर चल रही प्रशासनिक कार्रवाई के बीच कानपुर कोचिंग एसोसिएशन ने रविवार को साकेत नगर स्थित कैंप कार्यालय में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अरुण पाठक को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने सील किए गए कोचिंग संस्थानों की सील हटाने, सुरक्षा मानकों और पंजीकरण सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 30 दिन का समय देने तथा इस अवधि में नियमित कक्षाएं संचालित करने की अनुमति देने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि अचानक हुई कार्रवाई से हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षकों व कर्मचारियों के सामने भी आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इस पर एमएलसी अरुण पाठक ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) और कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के अधिकारियों से बातचीत कर व्यावहारिक समाधान निकालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन आवश्यक है, लेकिन विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोचिंग संचालकों की मांगों को शासन और संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा नियमों के दायरे में रहकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेन्द्र कटियार, कोषाध्यक्ष विवेक अवस्थी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।