
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने शहर के कोचिंग हब काकादेव में कार्रवाई तेज कर दी है। नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे कोचिंग संस्थानों की जांच के बाद केडीए ने कई संस्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।इसी क्रम में काकादेव स्थित अंकित कोचिंग इंस्टीट्यूट को सील कर दिया गया। रोजाना छात्रों की भीड़ से गुलजार रहने वाले संस्थान के मुख्य गेट पर अब ताला और केडीए की सील नजर आ रही है।कार्रवाई के बाद कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की चिंता भी बढ़ गई है। छात्रों का कहना है कि परीक्षाएं नजदीक हैं और कोचिंग बंद होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।KDA अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।