
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी 16 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे साइकिल से कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कोचिंग सेंटर पहुंचने पर पता चला कि रविवार होने के कारण सेंटर बंद था। किशोरी का मोबाइल भी बंद है। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।