
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर इनायत नगर थाना क्षेत्र के मुंगेशपुर गांव के पास मंगलवार तड़के डस्ट से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ, जिसमें चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर बांदा से डस्ट लेकर गोंडा जा रहा था। सुबह करीब 3:15 बजे वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिससे उसमें भरा डस्ट सड़क पर फैल गया और हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में एनएचएआई की जेसीबी और हाइड्रा मशीन की मदद से सड़क पर फैला डस्ट हटाया गया और क्षतिग्रस्त ट्रेलर को किनारे कराया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने वाहन चालकों से लंबी यात्रा के दौरान पर्याप्त आराम करने और थकान महसूस होने पर वाहन रोककर विश्राम करने की अपील की है।