news-details

झांसी-शिवपुरी हाईवे पर हादसा, युवक गंभीर घायल

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Jhansi

झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मामूली रूप से चोटिल हुआ है।

जानकारी के अनुसार करेरा क्षेत्र के लालपुर निवासी वीरेंद्र कुशवाहा अपने साथी के साथ झांसी से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रक्सा ओवरब्रिज पर पहुंची, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में वीरेंद्र कुशवाहा को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके साथी को हल्की चोट लगी। घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल वीरेंद्र को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

रक्सा थाना पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।