
PARDARSHI VIKASH NEWS झांसी। झांसी मंडल में DNT डेवलपमेंट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन श्री शशांक प्रकाश रैकवार के आवास पर किया गया। बैठक में 5 जुलाई को लखनऊ में होने वाली चिंतन बैठक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद उपस्थित रहे, जिनका कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई की लखनऊ बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत भाई पटनी मुख्य अतिथि होंगे, जिसमें प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।उन्होंने यह भी बताया कि बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में DNT समाज के लिए चिंतन शिविरों का आयोजन जिला मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव कश्यप, शिवम कश्यप, पंकज रैकवार, अमित रैकवार, अरविंद रैकवार, संतोष रैकवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।