
PARDARSHI VIKASH NEWS हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में झील किनारे एक युवक और युवती का सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक हरकतें करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। करीब 48 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों झील किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी ने दूर से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतों पर नाराजगी जताई है, क्योंकि यहां रोज बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक घूमने आते हैं।मामले का संज्ञान लेते हुए सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने वीडियो की सत्यता की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो सही पाए जाने पर संबंधित युवक-युवती के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि किसी भी वायरल वीडियो को साझा न करें और यदि किसी के पास मामले से जुड़ी ठोस जानकारी हो तो पुलिस को उपलब्ध कराएं। स्थानीय लोगों ने भी झील क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इससे पहले भी सुंदरनगर और शिमला के रिज क्षेत्र से ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं।