news-details

जसवंतनगर में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा। जसवंतनगर नगर पालिका परिषद सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता और जनभागीदारी को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अहम बताया गया।नगर पालिका ईओ श्याम बचन सरोज ने नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और रोगों की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ईओ ने नालों की नियमित सफाई, जलभराव की समस्या का समाधान और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने पर जोर दिया। उन्होंने नगर क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।बैठक के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया सहित अन्य संचारी रोगों के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरों के आसपास पानी जमा न होने देना और नियमित सफाई रखना बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है।उन्होंने दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की जानकारी दी। बैठक में नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारी, सभासद शेष कुमार और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे।