news-details

जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

कुशीनगर। यशवर्धन राय मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय नरकटिया खुर्द में स्वर्गीय यशवर्धन राय की चौथी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर शिक्षण सामग्री वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई। साथ ही बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के जिला संयुक्त महामंत्री महेश कर्णधार ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराना उनके अध्ययन के प्रति उत्साह बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे प्रयास जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय यशवर्धन राय की स्मृति में फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। पुण्यतिथि को सामाजिक सरोकार से जोड़ना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र, शिक्षक बृजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।