
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में नगर से ग्रामीण अंचल तक जर्जर विद्युत लाइनों को ठीक करने ,नयी लाईनें खींचने और ट्रांसफार्मरों की अधिभार क्षमता में वृद्धि के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ओर से बिजनेस प्लान के अन्तर्गत दस करोड़ रुपए की धनराशि मंजूर की गई है। जिले में विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए सांसद किशोरी लाल शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों की ओर से किए गए पत्राचार और उपखंड वार जर्जर लाइनों के बदलने के लिए अब तक हुए प्रस्तावों को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने गंभीरता से लिया है। जर्जर लाइनों के कारण लाइन फाल्ट की समस्या दूर की जाएगी। विद्युत ट्रांसफार्मर बदले जायेंगे। आवश्यकता अनुसार नयी लाईनें भी खींची जाएंगी।शासन की ओर से 10करोड रु की धनराशि स्वीकृत की गई है। अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अरुण कुमार ने बताया कि जिले में काम शुरू हो चुका है। जर्जर लाइनों को ठीक किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की सभी समस्याओं का गंभीरता पूर्वक निस्तारण किया जा रहा है।